हिमाचल: तीन महीने में पूरी होगी ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया
( words)
- हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग करेगा भर्ती
- भर्ती के लिए जरूरी संसाधनों को जुटाने की तैयारियां शुरू
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट (ओटीए) की भर्ती प्रक्रिया को तीन माहीने में पूरा करेगा। आयोग के माध्यम से ऑनलाइन भर्ती मॉडल के तहत यह पहली भर्ती आयोजित हो रही है। भर्ती प्रक्रिया के लिए जरूरी संसाधनों को जुटाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन तैयारियों के सिलसिले में आयोग के मुख्य प्रशासक ने बुधवार को आयोग से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की है।
