शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने की मीटिंग
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ने एक मीटिंग की। यह मीटिंग प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में विभाग के उपाध्यक्ष यशपाल तनाइइक की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली अंबेदकरजयंती के प्रबंधों पर चर्चा हुई। वहीं आगामी नगर निगम शिमला के चुनाव पर भी मंथन किया गया।
इस दौरान यशपाल तनाइक ने विभाग के पदाधिकारियों से अंबेदकर जयंती पर अधिक से अधिक लोगों को शामिल करवाने आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सभी जिलों में पदाधिकारी अपने अपने स्तर पर जयंती समारोह करवाएंगे। प्रभात फेरियों के पश्चात बाबा साहेब के जीवन और उनके कार्यों पर संवाद भी करवाया जाए।
वहीं उन्होंने नगर निगम चुनाव में पदाधिकारियों को एकजुटता से उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम में अनुसूचित जाति से संबंधित आरक्षित वार्डो में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए तहेदिल से जिम्मेदारी निभाई जाए। विभाग खुफिया तौर पर अपने वार्डो पर नजर रखेगा। कोई भितरघात न किया जाए।
बैठक में सेनराम नेगी, भूपेंद्र कौशल, गुरदयाल पवांर, मोहन नेगी, मान सिंह गुलशन, शक्त राम कश्यप, नागरू राम,बलवीर सिंह व दवेंद्र कुमार मुख्य तौर पर उपस्थित थे।
