स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.राजीव सैजल ने तरंगाला तथा रामपुर में स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवनों का किया लोकार्पण
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि वर्तमान केन्द्र एवं प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण, किसान सम्मान, घरद्वार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, गुणवत्तायुक्त शिक्षा तथा त्वरित समस्या निवारण की दिशा में कार्यरत है। डाॅ. सैजल आज सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत दाड़वां के तरंगाला तथा ग्राम पंचायत बुघारकनैता के रामपुर में स्वास्थ्य उप केन्द्र भवनों सहित रछियाणा भुमान में महिला मण्डल भवन का लोकार्पण करने के उपरान्त जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्राम पंचायत दाड़वां के तरंगाला में 26.94 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उप केन्द्र भवन तथा ग्राम पंचायत बुघारकनैता के रामपुर में 34.41 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बुघारकनैता के रछियाणा भुमान में 02 लाख रुपए की लागत से निर्मित महिला मण्डल भवन का लोकार्पण भी किया।
दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, बीडीसी धर्मपुर की अध्यक्ष जमना ठाकुर, ग्राम पंचायत बुघारकनैता की प्रधान हेमा कुमारी, ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रधान रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत बुघारकनैता के उप प्रधान पूर्ण सिंह, बीडीसी सदस्य शिवानी, ग्राम पंचायत दाड़वां के पूर्व उप प्रधान पूर्ण चंद गुप्ता, ग्राम पंचायत बुघारकनैता के वार्ड सदस्य हेमलता, सरिता, सुरेश बाला, चंचल, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, लोक निर्माण विभाग कसौली के अधिशाषी अभियन्ता मनोहर लाल शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
