कुनिहार : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पैंशनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
इकाई की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष ईः रत्न तनवर की अध्यक्षता में एवरग्रीन होटल कुनिहार के सभागार मे आयोजित की गई। सभा के महासचिव रमेश कश्यप ने बैठक में बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पेंशनर्ज की JCC गठित कर 31 अगस्त 2022 को उनके साथ मिटिंग करके कई मांगों के उपर अपनी सहमती प्रकट की है, जिनके आदेश सरकार द्वारा जल्दी ही जारी करने की उम्मीद है। बैठक में सदस्यों द्वारा 1-1-2016 के बाद सेवानिवृत सदस्यों को अभी तक संशोधित वेतनमानों के अनुरूप बोर्ड द्वारा पेंशन न दिए जाने का कड़ा संज्ञान लिया गया।
उन्होंने बोर्ड अधिकारियों से आग्रह किया कि पे फिकसेशन की वैटिंग की शक्तियाँ सर्कलों व मुख्य अभियन्ता के कार्यालयों में मौजुद सहायक लेखा/लेखा अधिकारियो को देकर पे वैटिग जल्दी से जल्दी करवाई जाए, ताकि संशोधित पेंशन को जारी करने का क्रम जल्दी शुरू किया जा सके। बैठक मे ई. रुपेंद्र कौशल 'ई. आरपी, तनवर ' रमेश कश्यप ई. रत्न तनवर ' हेमचंद तनवर, रामदास तनवर, राम प्रकाश ठाकुर,' ओम प्रकाश तनवर, ओम प्रकाश ठाकुर, गोपाल चंद गर्ग,' परमानंद, धनबहादुर, देवी चंद ,सोहनलाल, कैलाश चंद, पाठक रूपराम पाल, ललित सेन, दलबीर सिंह, 'सुरतराम, चेतराम कश्यप, मदन चंद, राजेन्द्र कंवर, शीश राम, दलीप सिह व रत्न लाल आदि सदस्यों ने भाग लिया।
