हिमाचल प्रदेश में स्थापित होंगे 69 आदर्श अस्पताल: डॉ. शांडिल
( words)
हर अस्पताल में 6 एक्सपर्ट डॉक्टर किए जाएंगे नियुक्त
हिमाचल में प्रदेश सरकार 69 आदर्श अस्पताल स्थापित करने जा रही हंै। हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श अस्पताल बनाया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धनीराम शांडिल ने बताया कि इस साल के अंत तक 34 आदर्श अस्पताल स्थापित कर दिए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक अस्पताल चयनित करके उसे आदर्श अस्पताल में बदला जाएगा। हर एक आदर्श अस्पताल में विभिन्न विभागों के 6 एक्सपर्ट डॉक्टर भी नियुक्त किए जाएंगे और इसको लेकर 34 डॉक्टरों की एक मुश्त टीम आने वाले दिनों में नियुक्त की जाएगी।
