कुनिहार : 15 जनवरी काे हाेगी हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक
( words)
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक 15 जनवरी को पेंशनर्ज कार्यालय कुनिहार में इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। इकाई अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का समय 15 जनवरी को सुबह 10 बजे रखा गया है, जिसमें सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बुलाया गया है। बैठक में पेंशन के स्थाई समाधान व अन्य मांगों व समस्याओं पर चर्चा कर अगली रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में मंच के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। बलबीर चौधरी इकाई अध्यक्ष ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि बैठक में समय से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे व अपने विचार व समस्या साझा करें।
