कुनिहार : हिमाचल परिवहन कर्मचारी कल्याण मंच ने सुखबिंदर सिंह सुक्खू को सीएम बनने पर दी बधाई
( words)
रंजीत सिंह। कुनिहार
हिमाचल परिवहन कर्मचारी कल्याण मंच ने सुखबिंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। मंच के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर ने मंच की ओर से सुखबिंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि सुखबिंदर के पिता बस चालक थे। 19 वर्ष की आयु में मुझे उनके साथ कार्य करने का मौका मिला, वे बहुत ही नेकदिल व ईमानदार छबि के व्यक्ति थे। मंच के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों में खुशी व उत्साह है कि उनका बेटा आज हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है। इसलिए सभी उनको बधाई के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
