कुनिहार : 15 जुलाई को होगी हिमाचल परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक आयोजित
कुनिहार : हिमाचल परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की अहम बैठक 15 जुलाई को महाराजा पदम् सिंह मेमोरियल स्टेडियम के सभागार में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने बताया कि लंबे समय से हमारे मौलिक अधिकारों को प्रदेश सरकार व प्रबंधन द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है। इस बारे में बैठक में गहन चर्चा व विचार विमर्श कर रणनीति बनाई जाएगी व नगरोटा बगवां में 24 जुलाई को होने वाली प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में अपनी रणनीति लेकर जाएंगे साथ ही सख्त कार्यवाही की रणनीति तय की जाएगी। बलबीर चौधरी ने अर्की इकाई के सभी सदस्यों से 15 जुलाई को कुनिहार में होने वाली इस अहम बैठक को अति आवश्यक समझते हुए बैठक में पहुंचने की अपील की है। बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित होंगे। बैठक का समय सुबह 11 बजे रहेगा।
