हिमाचल: प्रदेश में 29 से फिर करवट लेगा मौसम
-नए साल में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद
-हालांकि 28 तक पूरे प्रदेश में साफ रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में 29 और 30 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। ऐसे में नए साल में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद जग गई है।
हिमाचल प्रदेश में भले ही क्रिसमस पर मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, लेकिन 29 दिसंबर से एक बार फिर मौसम खराब हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 29 और 30 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। ऐसे में नए साल पर बारिश और बर्फबारी की उम्मीद जग गई है।
हालांकि 28 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। उधर, रविवार को भी प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सुधार हुआ है। शिमला, धर्मशाला, डलहौजी, कुल्लू और मनाली के तापमान में सुधार हुआ है।
