सोलन जिले में लगेंगे 2,80,000 स्मार्ट मीटर, बिजली चोरी के मामलों पर लगेगा अंकुश
( words)
बिजली की चोरी पर अंकुश लगाने और बिजली खर्च को लेकर उपभोक्ताओं को अपडेट रखने के लिए विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत सोलन में आज से की गई है। जिला सोलन में 2,80,000 स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, जिसके माध्यम से घर बैठे ही उपभोक्ता अपनी बिजली की रीडिंग को जान सकते हैं कि उन्होंने प्रतिदिन कितनी बिजली खर्च की है और कितना उनका बिल आने वाला है। विद्युत विभाग सोलन के एसई विनोद वर्मा ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर विभाग ने जिला में कार्य करना शुरू कर दिया है और उसकी शुरुआत आज से विद्युत विभाग ने अपने कार्यालय में मीटर लगाकर की है। उन्होंने कहा कि जिला में 2 लाख 80 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
