116 इंच की TV आपको घर में देगी सिनेमा हॉल का निभाव, LIQO Store में उपलब्ध
चंडीगढ़ में Hisense India की फ्लैगशिप 116 इंच 116UX 4K Mini RGB TV का भव्य लॉन्च ज़ीरकपुर स्थित LIQO Store में किया गया। अभिनेत्री एवं गायिका सारा गुरपाल ने टीवी का अनावरण किया। इसकी कीमत ₹21,99,999 रखी गई है।
लॉन्च के अवसर पर LIQO के मैनेजिंग डायरेक्टर सतवीर गोयल ने कहा कि उनका लक्ष्य ग्राहकों को केवल एक बड़ा टेलीविजन देना नहीं, बल्कि घर पर विश्वस्तरीय मनोरंजन का बेहतरीन अनुभव उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि LIQO आधुनिक तकनीक के साथ यूज़र्स के होम एंटरटेनमेंट को एक नए स्तर पर ले जाना चाहता है।
यह प्रीमियम 116 इंच टीवी Real Mini RGB डिस्प्ले, AI-पावर्ड पिक्चर एवं साउंड प्रोसेसिंग और 165Hz रिफ्रेश रेट जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है, जो फिल्मों, स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए सिनेमाई अनुभव प्रदान करती है।
