सराहां: SDM डॉ संजीव धीमान बने पी.जी.आई. चंडीगढ़ के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी
 ( words)
                                            
                                        
सिरमौर जिला के पच्छाद (सराहां) उपमंडल में एस.डी.एम रहे डॉ संजीव धीमान अब पी.जी.ई.आई चंडीगढ़ के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होंगे। उनके सराहनीय कार्यों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
डॉ धीमान ने बताया कि सराहां से उनका तबादला पी. जी .आई  चंडीगढ़ में बतौर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के लिए  हुआ है। उन्होंने यहां पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि यहां काम करना अपने आप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है इसे वे ईमानदारी और तत्परता के साथ निभाएंगे।
