देहरा: झूठ बोलने पर CM सुक्खू को मिल सकता है नोबेल पुरस्कार: होशियार सिंह
देहरा के पूर्व विधायक व भाजपा वरिष्ठ नेता होशियार सिंह ने सरकार के कर्ज पर गंभीर सवाल उठाए हैं। होशियार सिंह ने कहा, कि हिमाचल बनने के बाद 14 सरकारों ने मिलकर 68,000 करोड़ का कर्ज लिया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने सिर्फ ढाई साल में 40,000 करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया है। सरकार को इसके लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए। इस सरकार में सबसे ज्यादा परेशान सरकारी कर्मचारी हैं, जो अपने हक और सुविधाओं को लेकर लगातार आंदोलित हैं।
होशियार ने कहा, कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद खुद को ‘व्यवस्था परिवर्तन’ का पैरोकार बताया, लेकिन तीन साल में प्रदेश को पतन की ओर धकेल दिया। यह देश की पहली सरकार है, जिसने चुनाव से पहले 10 गारंटियां दीं, लेकिन सत्ता में आते ही प्रदेश का खजाना खाली होने का बहाना बनाने लगी। होशियार ने कहा, "मुख्यमंत्री की सनातन विरोधी मानसिकता स्पष्ट रूप से उजागर होती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरकार बनते ही ये बयान दे चुके हैं कि वो हिमाचल प्रदेश जैसे 98 प्रतिशत हिंदू बहुल राज्य में सनातन को हराकर सत्ता में आए हैं। संजौली मस्जिद को तोड़ने के आदेश के बावजूद सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने कहा कि, सुक्खू सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में केवल उनकी मित्र मंडली खुश है। बाकी आम जनता, कर्मचारी, मजदूर, बेरोजगार सब परेशान है। होशियार ने कहा, बेरोजगारों के साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ है। 10 लाख से ज्यादा बेरोजगार पदों के विज्ञापित होने का इंतजार कर रहे हैं। मगर, व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
