इन राज्यों में चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे
भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है। चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही इन सभी राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में मतदान प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी और यहां 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इन सभी राज्यों के चुनाव नतीजे 4 मई, 2026 को घोषित किए जाएंगे।
पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी और अप्रैल-मई में चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल विधानसभा का चुनाव 8 चरणों में कराया गया था। 2021 में सबसे पहले पश्चिम बंगाल का 7 मई, तमिलनाडु का 10 मई, असम का 20 मई और केरल विधान सभा का कार्यकाल 23 मई को पूरा हो रहा है। पुडुचेरी विधान सभा का कार्यकाल सबसे बाद यानी 15 जून को समाप्त हो रहा है।
