हमीरपुर: सुक्खू के गृह जिले में कांग्रेस की हार, जीते BJP के आशीष शर्मा

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे सामने आए है। प्रदेश की हमीरपुर सीट में उपचुनाव को लेकर आए नतीजों के तहत भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा जीत गए हैं। आशीष शर्मा ने कांग्रेस के डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा को 1571 मतों से हरा दिया है। हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के आंसू भी काम नहीं आए हैं। आशीष शर्मा लगातार दूसरी बार यहां से विधायक चुने गए हैं। आशीष शर्मा ने 1571 वोटों से जीत हासिल की है। आशीष शर्मा ने दूसरी बार यहां से जीत हासिल की है। 2022 में वह आजाद चुनाव जीते थे। लेकिन राज्यसभा चुनाव के बाद हुई सियासी हलचल के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया और फिर यहां पर उपचुनाव तय हुए। हमीरपुर विधानसभा सीट पर बीते कई दशक से चल रहा भाजपा का दबदबा कायम रहा है। अब तक यहां पर 11 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिनमें कांग्रेस केवल एक बार ही चुनाव जीत पाई है। भाजपा को 9 बार जीत मिली है। एक बार इस सीट पर 1967 में जनसंघ का कब्जा यहां पर रहा था। कांग्रेस की अनीता वर्मा एक बार 2003 में चुनाव जीती थी। 1967 में यहां पर पहली बार चुनाव हुए थे।