हिमाचल: BJP अनुसूचित जनजातीय मोर्चा अध्यक्ष की नितिन नबीन से मुलाकात, दिल्ली में की भेंट
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजातीय मोर्चा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुनील नेगी ने दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पहुँचकर पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें इस दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सुनील नेगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा अंत्योदय के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।
भेंट के दौरान हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जनजातीय समाज के उत्थान, संगठन की जमीनी मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के निरंतर समर्पण पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। नितिन नबीन ने भी हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए प्रदेश के कार्यकर्ताओं के प्रति अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया साथ ही उन्होंने जल्द हिमाचल आने का कहा। यह भेंट न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि आपसी विश्वास, समर्पण और पार्टी की विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा का भी सशक्त प्रतीक बनी।
