हिमाचल: हिम बस कार्ड बनवाने के लिए बढ़ी अंतिम तिथि, यहां करे आवेदन
हिमाचल में एचआरटीसी की बसों में सस्ते किराए पर सफर करने के लिए हिम बस कार्ड बनवाना अनिवार्य किया गया है। वहीं, हिम बस कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि 1 अप्रैल, 2026 से केवल वही नागरिक, जिनके पास वैध हिम बस कार्ड पास होगा, वे ही एचआरटीसी बसों में निःशुल्क/रियायती यात्रा सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात बिना वैध पास के किसी भी प्रकार की निःशुल्क/रियायती यात्रा सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी। पात्र लाभार्थी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए उन्हें इस https://buspassonline.hrtchp.com वेबसाइट पर विजिट करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया को सरल एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया गया है, ताकि समय पर आवेदन सुनिश्चित किया जा सके।
