जसवां-प्रागपुर: पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि ने भाजपा मंडल खुंडिया के सदस्यों के साथ की अहम बैठक
आज खुंडिया मंडल में पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह रवि ने मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, मोर्चा पदाधिकारियों, ग्राम केंद्र प्रमुखों तथा आईटी प्रभारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। इस बैठक में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रेमलता, मंडल उपाध्यक्ष ललिता चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय राणा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अशोक कुमार, एससी मोर्चा अध्यक्ष गुरुदेव, किसान मोर्चा अध्यक्ष जयचंद, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण राणा, महामंत्री नरेंद्र अगन, महामंत्री राजेश शर्मा, महामंत्री संजीव, मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह राणा, प्रवक्ता पृथ्वी चंद, मनोज कुमार, लगडू, मधुबाला, प्रवीण कुमार तथा कार्यालय सचिव कश्मीर सिंह डढवाल सहित मंडल कार्यकारिणी और ग्राम केंद्र सदस्यों ने विशेष रूप से भाग लिया।
कार्यालय सचिव कश्मीर सिंह डढ़वाल और मंडल कार्यकारिणी ग्राम केंद्र सदस्यों ने आज की बैठक में विशेष रूप से भाग लिया। भाजपा मंडल खुंडिया की विशेष बैठक में मंडल के 48 वूथो को पांच जोन मे बांटा गया जिसमें जुरुडी नाहलिया पिहड़ी के प्रभारी कल्याण सिंह, सह प्रभारी प्रदीप कुमार, डोला खरयाना लगडू सलिहार के प्रभारी कुशल सिंह, सह प्रभारी संसार चंद, खुंडिया बारी थिल प्रभारी गुरबख्श सिंह, सह प्रभारी कुलदीप सिंह, सुरानी अलूहा टिहरी के प्रभारी दिलीप सिंह, सह प्रभारी बिशन दास, मक्षिण धतेहड के प्रभारी देवेंद्र कुमार, सह प्रभारी करतार सिंह हैं मंडल अध्यक्ष ने कहा यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से जारी की गई है।
