कार्तिक गद्दी स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बने
आज गद्दी छात्र कल्याण संघ (GSWA) की वर्ष 2024-2025 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष कार्तिक , उप अध्यक्ष सपना वशिष्ठ और उदित सिंह ,महासचिव पंकज जरयाल , सह सचिव दीक्षा कपूर और अक्षय ठाकुर को, कोषाध्यक्ष विक्रांत चाड़क को, सांस्कृतिक सचिव वंदना ठाकुर,निखिल भारद्वाज,मनीषा ठाकुर, अमीषा ,खेल सचिव सौरभ शर्मा और अनूप,प्रियंका लोटिया तथा साक्षी ,सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद ठाकुर को बनाया गया। गत वर्ष के रहे अध्यक्ष अरविंद ठाकुर ने बताया कि अध्यक्ष के लिए फाउंडर मेंबर की कमेटी व पूर्व के पैनल से भी सर्व सहमति से अध्यक्ष के लिए एक ही नाम पर हामी भरी गई। अरविंद ठाकुर बोले, कार्तिक ने GSWA में रहते हुए परिश्रम व जुझारू पन से कार्य किया, सभी गद्दी समुदाय के छात्रों से इनका प्रेम व आपसी स्नेह के कारण ही ये निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके साथ सभी निर्वाचित कार्यकर्ताओं को बधाई एवम् शुभकामनाएं।