हरोली के घालूवाल में SIB की रेड, 940 ग्राम गांजा बरामद
( words)
ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के घालूवाल में विशेष अन्वेषण शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 940 ग्राम गांजा बरामद किया है। यह रेड गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें एक प्रवासी महिला को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। जिला पुलिस कप्तान सचिन ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत साझा करें, ताकि समाज को इस बुराई से मुक्त किया जा सके।
