ऊना: कलरूही में दो बाइकों में भिड़त, दो लोगों की माै*त, तीन घा*यल
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कलरूही में दो बाइकों में जोरदार टक्कर हुई। यह हादसा रविवार रात लगभग 10:30 बजे के बाद कलरूही पुल के पास हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त पेश आया जब माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की समाप्ति के बाद बड़ी संख्या में लोग घरों की तरफ वापस लौट रहे थे।
इस भयावह टक्कर में आसब खान और एक अन्य घायल निखिल पुत्र जीवन ठाकुर (निवासी सेक्टर-56, चंडीगढ़) को सिविल अस्पताल अंब में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अंब के सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया है। एसपी ऊना, अमित यादव ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
