जयसिंहपुर : हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हिमांशु भट्टी ने बनाया स्केच
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
जयसिंहपुर उपमंडल के लंबागांव से संबंध रखने बाला युवा कलाकर हिमांशु भट्टी ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का अपनी कला का जादू बिखेरते हुए उनका स्केच बना कर किया। विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव पंदेहड़ से संबंध रखने बाला युवा कलाकार हिमांशु भट्टी चंडीगढ़ के आदर्श विद्यालय 37C, 9वीं का छात्र है। उसने अलग अंदाज में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई व स्वागत अलग अंदाज में किया है। इससे पहले भी हिमांशु भट्टी ने कई बड़े नेता तथा बाॅलीवुड के भी चित्र बना चुका है।
