रामपुर बुशहर : सीमा मानटा के लिए हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी भी निकले चुनाव प्रचार
ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर की जा रही वोट डालने की अपील
फर्स्ट वर्डिक्ट। रामपुर बुशहर
जिला परिषद झाकड़ी वार्ड में जिला परिषद सदस्य उपचुनाव के लिए भाजपा समार्थित प्रत्याशी सीमा मांटा नामांकन भरने के बाद लगातार चुनावी मैदान में जनता से समर्थन की अपील कर रहीं है। इसी कड़ी में भाजपा प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही हिमकोफेड अध्यक्ष कौल नेगी भी सीमा मांटा के लिए जोरों-शोरों से प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। उन्होंने आज जिला परिषद झाकड़ी वार्ड के तहत ग्राम पंचायत शिंगला के शिंगला, उरू बेसड़ी, शनेरी, टनसेरी व बतुना गांव-2 जाकर सीमा मांटा के पक्ष में प्रचार करते हुए लोगों से सीमा मानटा को आशीर्वाद और समर्थन देते हुए उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा सीमा मांटा एक सशक्त प्रत्याशी है, जिसमें समाज सेवा करने का जज्बा है, जो क्षेत्रवासियों की समस्याओं को उठाने में सक्षम है।
उन्होंने कहा चुनाव प्रचार अभियान में लोगों का सीमा मानटा को भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। इस चुनाव प्रचार के दौरान हिमकोफेड चेयरमैन कौल सिंह नेगी, शिंगला प्रभारी एवं खेल कूद प्रकोष्ठ संयोजक अनु गोस्वामी, उपाध्यक्ष भाजपा मंडल रामपुर ईश्वर नेगी, सह प्रभारी एवम युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लवनिश भारद्वाज, महामंत्री एसी मोर्चा सुभाष, युवा मोर्चा महासु उपाध्यक्ष पंकज संगरह, चांद गौतम, पूर्व उप प्रधान देवनगर महिंद्र मेहता, सह प्रभारी डंसा सुशील, युवा मोर्चा के जय कौशल व विकास लांबा आदि मौजूद रहे।
