कुनिहार : कुनिहार में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया हिंदू नव वर्ष
( words)
चैत्र नवरात्रों के साथ आज हिंदू नव वर्ष का भी शुभारंभ हुआ। कुनिहार नगर में बड़े हर्षोउल्लास के साथ हिंदू नव वर्ष मनाया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों व क्षेत्रवासियों ने पूरे कुनिहार क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजा रखा है। हर जगह बैनर व भगवा ध्वज लहरा रहे हैं। स्वयंसेवकों व क्षेत्रवासियों ने सुबह 5 बजे ठाकुरद्वारा मंदिर से भजन-कीर्तन करते हुए पूरे कुनिहार बाजार से होते हुए तालाब मंदिर तक प्रभात फेरी निकाली। सभी ने एक-दूसरे को नवरात्रों व नव वर्ष की बधाई दी। संघ के स्वयंसेवकों द्वारा ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में आद्य सरसंघचालक प्रणाम कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।
