ऊना में हिंदू संगठनों ने भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले डॉक्टर के खिलाफ किया प्रदर्शन
भगवान शिव पर डॉक्टर द्वारा की गई अश्लील व अभद्र टिप्पणी के विरोध में वीरवार को हिंदू संगठनों व लोगों के भारी हजूम ने जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार मैहतपुर में रोष प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जमकर नारेबाजी की और डॉक्टर के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग सरकार व प्रशासन से उठाई, यहां तक की हिंदू संगठनों ने कार्रवाई ना होने के चलते उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी। इस प्रदर्शन को हिमाचल व्यापार मंडल का भी समर्थन मिला। व्यापार मंडल ने जिला ऊना में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक दुकानें बंद करने का आवाहन किया था, जिसका व्यापक असर देखने को मिला ऊना शहर में काफी संख्या में दुकानें बंद रख व्यापारी रोष प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं, मैंहतपुर में पूर्ण रुप से बंद हुआ हालांकि जिला के अन्य भागों में बंद का असर न मात्र रहा।
इस प्रदर्शन में हिंदू एकता मंच के बैनर तले संगठन के पदाधिकारी, व्यापार मंडल, संत समाज के प्रतिनिधि, शिव के जंगम, स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों द्वारा भारी संख्या में इक_े होकर प्रवेश द्वार से लेकर आरोपी डॉक्टर कें अस्पताल तक भारी रोष प्रदर्शन करते हुए, डॉक्टर का पुतला फूंका गया। सनातनी नारों हर हर महादेव, जय श्री राम के जयघोष के साथ डॉक्टर के खिलाफ मुर्दाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। हिमाचल व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने कहा कि कुछ समय से लगातार प्रदर्शन हो रहे थे, एक डॉक्टर द्वारा जिस प्रकार से अभद्र टिप्पणी भगवान शिव को ले करके की गई है ,उससे भावनाएं आहत हुई हैं इसलिए व्यापार मंडल ने फैसला किया कि इस रोष प्रदर्शन में शामिल होंगे, व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रखेंगे ।उन्होंने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया कि वे इससे प्रदर्शन में शामिल हुए हैं ,बंद को भी समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसी भी धर्म के विरुद्ध नहीं लेकिन कोई भी दूसरा व्यक्ति हमारे धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक बात करें उसे भी सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ की जमानत रद्द होनी चाहिए ,गिरफ्तारी होनी चाहिए और जो सख्त कार्रवाई होती है उसे किया जाना चाहिए।
हिंदू चेतना मंच नेता चंदन शर्माव पदाधिकारियों ने लोगों से हिंदुओं की भावनाओं के साथ हुए खिलवाड़ व वज्रपात के विरोध में जिला प्रशासन को चेताया कि आरोपी डॉक्टर को जमानत मिलने के बाद भी उसके खिलाफ ऐसे रोष प्रदर्शन होते रहेंगे। जब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाती है। उन्होंने प्रशासन से डॉक्टर के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की बात करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से किसी भी प्रकार की कोई खरीददारी ना करने की बात कही है। उन्होंने डॉक्टर को यह भी चेतावनी दी कि हिंदू चेतना मंच डॉक्टर के ऊना जिला में आने का पूर्णतय विरोध करेगा। जिस संदर्भ में जिला व प्रदेश स्तर तक डॉक्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होते रहेंगे।
