सोलन : साईं इंटरनेशनल स्कुल में धूमधाम से मनाई गयी होली
( words)
सोलन। फर्स्ट वर्डिक्ट
वीरवार को साईं इंटरनेशनल स्कूल में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्री नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी बच्चों ने भाग लिया व रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इसमें होली की कविताएं, होली का महत्व व नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर अध्यापकों ने होली के महत्व व प्रहलाद और हिरण्यकश्यप की कहानी बताते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। अध्यापकों ने बच्चों को टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। स्कूल प्रबंधक रविंद्र बाबा ने भी सभी बच्चों, अभिभावकों एवं स्टाफ को होली की शुभकामनाएं दी।
