साेलन : गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या सम्मानित
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या लखविंदर कौर अरोड़ा को 21 मई नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित कार्यक्रम एडू क्लाउड लीडरशिप अवार्ड दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्ष तक निःस्वार्थ भाव से सेवा तथा योगदान के लिए भारत के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्ण तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार के चेयरमैन द्वारा स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशकगण ने कहा कि यह स्कूल के लिए बहुत गर्व की बात है कि प्रधानाचार्या अरोड़ा को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
