ग्राम पंचायत ग्याणा में उद्यान विभाग की बैठक आयोजित
ग्राम पंचायत ग्याणा में उद्यान विभाग के द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उद्यान विभाग की स्कीम हिमाचल प्रदेश समग्र कृषि,सिंचाई और मूल्य संवर्धन परियोजना एचपी शिवा के बारे में लोगो को जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान बैठक में लोगों को बताया गया कि इस प्रोजेक्ट के तहत एक कलस्टर लगभग 70 विघा का बनाया जाएगा जिसमे फलदार पोधों जेसे सिट्रेस प्लांट, अमरुद, आम, लीची आदि लगाये जांएगे। इस प्रोजेक्ट में पानी व्यवस्था जल शक्ति विभाग के द्वारा की जाएगी तथा पूरी जमीन को सोलर फेन्सिग से कवर किया जाएगा। इसके आलावा भी उद्यान विभाग द्वारा चलायी जा रही अन्य योजनायों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इस बैठक में विशेष रूप से उप निदेशक उद्यान विभाग सोलन राजेन्द्र शर्मा, जल शक्ति विभाग अर्की से एक्सईएन कंचन शर्मा ने अपने विभागों दवारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे।
इस बैठक में उप निदेशक उद्यान विभाग सोलन राजेन्द्र शर्मा, जल शक्ति विभाग अर्की से एक्सईएन कंचन शर्मा, उद्यान विभाग से एसएमएस राजेन्द्र, एचडीओ शगून, एएचडीओ प्रेम सिंह, एचईओ संतोष, जलशक्ति विभाग से जेई जितेन्द्र, प्रधान ग्राम पंचायत ग्याणा मीरा भट्टी, उप प्रधान मोहन लाल,सचिव अशोक, वार्ड सदस्य अनिल कुमार, वार्ड सदस्य बलदेव, संत राम, मस्त राम भट्टी, जगदीश, रूप चंद सहित स्थानीय ग्राम वासियों ने भाग लिया।