अपनी एक और गारंटी से मुकरे कांग्रेस के बागवानी मंत्री : सुरेश कश्यप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर ज़ुबानी हमला बोला है। सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी कांग्रेस की जनता को दी गई, 10 गारंटी में से पांचवी गारंटी से मुकर गए है। ऐसा लग रहा है कि गरंटियो के मामले में यह सरकार यू टर्न की सरकार बन कर रह गई है, एक-एक करके अपनी सभी गरंटियो से मुकरने लगी है यह सरकार। उन्होंने कहा कि कल बागवानी मंत्री ने कहा कि हिमाचल के बागवानअपने फलों की कीमत तय नहीं कर पाएंगे, लेकिन कांग्रेस अगर अपने मेनिफेस्टो को ध्यान से पड़े तो उसमें स्पष्ट लिखा है कि फलों की कीमत बागवान ही तय करेंगे।
सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बागवानी क्षेत्र से 12 लाख लोगों को रोजगार मिलता है, राज्य में अढ़ाई लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी की जाती है। हिमाचल में लगभग 4 लाख से अधिक बागवान परिवार हैं और हिमाचल की आर्थिकी को इस कारोबार से संबल मिलता है। आज हिमाचल की जनता हताश है कि जिस वादे को कर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई उससे कांग्रेस पार्टी बड़ी जल्दी पलट गई। इस तरह पलटना हिमाचल के बागवानी क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बड़ा धोखा है।
