दाड़लाघाट : एचपी शिवा क्लस्टर दसेरन समिति की बैठक हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
विकासखंड कुनिहार की ग्राम पंचायत दसेरन के गांव दसेरन में एचपी शिवा क्लस्टर दसेरन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति प्रधान प्रेम भगत ने की। बैठक में उद्यान विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना के अंतर्गत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में विभाग द्वारा पानी संबंधित विषय पर चर्चा की गई। जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक भराड़ीघाट शाखा प्रबंधक कुलदीप द्वारा भी बैंक की स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर विभाग के अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी किसान और बागवानों को दी। इस अवसर पर उद्यान विभाग कुनिहार से एसएमएस पूनम रुंगटा, एचईओ व एचडीओ कुनिहार कमलेश, एचइओ पिपलूघाट प्रकाश चंद, जिला समन्वयक सीएचपीएमए स्वाति शर्मा, फैसिलिटेटर अंकिता गुलेरिया, जोगिंद्रा को-ऑपरेटिव बैंक भराड़ीघाट के प्रबंधक कुलदीप डोगरा, हुस्न सिंह, राकेश कंवर, शीला देवी, नीलम भगत, पूर्ण भगत, श्रवण कुमार, सुनीता कंवर, नथुराम, कुलदीप, दीपिका, पूर्णचंद, हिमानी, पदम शर्मा, सोहन लाल व दिनेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
