जसवां:परागपुर-घाटी पेखा के जंगलों में मिला इंसानी कंकाल, जांच में जुटी पुलिस
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर
जसवां-परागपुर में पुलिस थाना देहरा की चौकी संसारपुर टैरस के अन्तर्गत ग्राम पंचायत घाटी के गांव पेखा वेला के घने जंगल में कुछ हड्डियां मिलने की सूचना प्रकाश में आई है। जानकारी मिलते ही चाैकी प्रभारी पुलिस चौकी संसारपुर टैरस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। बताते चलें कि उक्त हड्डियां इंसानी होने के संदेह पर फाॅरंसिक टीम को मौका पर बुलाया गया है। सूत्रों की माने तो प्राथमिक दृष्टि उक्त कंकाल किसी पुरुष का लग रहा है, जिसकी अभी पुष्टि होना बाकी है। इस बात की पुख्ता जानकारी फोरेंसिक टीम तफ्तीश के बाद ही दे पाएगी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
