मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए दी सैकड़ों बसें, 2000 रुटों पर नहीं चलीं बसें- आप प्रवक्ता विकेंद्र सूद
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता विकेंद्र सूद ने पीएम मोदी के हिमाचल दौरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए जयराम सरकार ने सैकड़ों सरकारी बस लगा दी। जिससे मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, हमीरपुर के बस स्टैंड में हजारों यात्री सफर के लिए बसों को इंतजार करते रहे लेकिन बसें नहीं मिली। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जयराम सरकार को मोदी की रैली में भीड़ जुटाना जरुरी है और आम आदमी की कोई चिंता नहीं है। आज प्रदेश के लाखों लोग यात्रा के लिए बस न मिलने से परेशान हुए हैं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने मोदी की रैली में गांवों से लोग लाने के लिए 2000 के करीब सरकारी बसें लगा दी हैं। जिससे बस स्टैंड यात्रियों से तो भरे रहें लेकिन बसें नहीं मिलीं। सभी बसें मोदी की रैली के लिए लोगों को लाने और वापस छोड़ने में ही दिन भर लगी रहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बसों के बुक होने के कारण प्रदेश के करीब 2000 से अधिक रुट प्रभावित हुए हैं। सरकार ने यात्रियों की सफर के लिए कोई वैकल्पिक प्रबंध नहीं किया। आप प्रवक्ता विकेंद्र सूद ने कहा कि सरकार को मोदी की रैली के लिए बसें बुक करना था तो लोगों को सफर के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। जिससे प्रदेश के लाखों यात्रियों को परेशानी न होती। लेकिन जयराम सरकार को आम जनता की कोई चिंता नहीं है।
