शिमला : मैं प्रखर राष्ट्रवादी हूं, आम आदमी पार्टी जैसे दल में कभी नहीं जाउंगा : चेतन बरागटा
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
आज कोटखाई जोन की कार्यकर्ता बैठक हुई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित चेतन सिंह बरागटा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी रणनीति की योजना को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। युवा नेता चेतन सिंह बरागटा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्व. नरेंद्र बरागटा द्वारा लिखित अंतिम चिट्ठी पर संज्ञान लेते हुए खड़ापप्थर में अपने संबाेधन में जुब्बल व कोटखाई में एसडीएम कार्यलय व कोटखाई में बीडीओ कार्यलय के साथ-साथ नावर क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र, कलबोग में उपतहसील खोलने की घोषणा की थी एवं इन सभी कार्यों को मुख्यमंत्री ने धरातल पर भी उतारा, जिसके लिए जुब्बल नावर कोटखाई की समस्त जनता की ओर से हम बारम्बार मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती है।
बागवानों को काफी लंबे समय से सबसिडी पर उद्यान विभाग के द्वारा दिए जाने वाले उत्पाद नहीं मिल रहे हैं, जो कि परेशानी का सबब बन हुआ है। हम मांग करते हैं कि शीघ्र अति शीघ्र बागवानों को यह उत्पाद उपलब्ध करवाएं जाएं। चेतन सिंह बरागटा ने कहा कि हिमफेड व एचपीएमसी के द्वारा किसानों बागवानों की जमा राशि पर अदायगी के रूप मे विभिन्न उत्पाद दिए जाते हैं। यहां हमारा निवेदन है कि किसानों बागवानों को एन्टिहेल नट्स व बांस भी उन उत्पादों के साथ एड किए जाएं। इसके साथ साथ जुब्बल व कोटखाई में नियमित रूप से एसडीएम की नियुक्ति व कोटखाई में काफी समय से नायब तहसीलदार के रिक्त पड़े पड़ को भी भरा जाएं।
गौरतलब है कि स्व नरेंद्र बरागटा के प्रयासों में मुख्यमंत्री के सौजन्य से कोटखाई में लोक निर्माण विभाग खोला गया था, जिसका क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। इस लोक निर्माण विभाग के डिवीजन में अभी भी कई रिक्त पद पड़े हैं, जिसको भरने की मांग भी हम मुख्यमंत्री करते हैं, ताकि विकासात्मक कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा सके। चेतन सिंह बरागटा ने कहा कि जयराम सरकार ने प्रदेश के अंदर जनहित योजनाओं की झड़ी लगाई है, जिसका लाभ भरपूर मात्रा में प्रदेश की जनता को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली मर्तबा हर वर्ग के लिए एक साथ इतनी योजनाओं को लाया गया है, जिसमें हिमकेयर योजना, सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना व शगुन योजना इत्यादि अनेकों योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है, जिसके लिए हम समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री का विशेष रूप से आभार प्रकट करते हैं।
चेतन सिंह बरागटा ने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर कुछ लोगों द्वारा आम आदमी पार्टी को मेरे साथ जोड़कर अटकलें लगाई जा रही हैं, जिसका खंडन करने के साथ-साथ स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मैं प्रखर राष्ट्रवादी हूं। खालिस्तानीयों के साथ संबंध रखने वालों के साथ मेरा दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं हो सकता। मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानता हूं। उनके नेतृत्व में देश सशक्त रूप से आगे बढ़ रहा है। एकात्मवाद व राष्ट्रवाद मेरी आत्मा में बसा है। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में हमारा झंडा भगवा ही था औऱ भविष्य के लिए भी भगवा ही लहराया था, भगवा ही लहराएगा, यही हमारा संकल्प है। इसके लिए हम प्रयासरत व संघर्षरत हैं।
