आईईसी विश्वविद्यालय के एम्बेसडर मिकी नरूला को जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन ने किया सम्मानित
( words)

भारत के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और आईईसी विश्वविद्यालय के ब्रैंड एम्बेसडर मिकी सिंह नरूला को जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा भारतीय संगीत में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समारोह मुंबई में आयोजित किया गया, जहां पद्म श्री पुरस्कार विजेता अनुप जलोटा ने मिकी नरूला को एक प्रतिष्ठित ट्रॉफी प्रदान की।
इस समारोह में अनुप जलोटा ने मिकी नरूला के संगीत के प्रति समर्पण और विकास यात्रा पर गर्व व्यक्त किया और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वहीं मिकी नरूला ने अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि "जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन से यह सम्मान उनके लिए बहुत मायने रखता है।