डाडा सीबा में राजा बृजेंद्र सिंह की ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्ज़ा, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
( words)
डाडा सीबा गांव में राजा बृजेंद्र सिंह की ज़मीन पर किए गए अवैध निर्माण को सिविल कोर्ट देहरा के आदेश पर शनिवार को गिरा दिया गया। अवैध कब्जाधारी से ज़मीन खाली करवाकर उसे मूल मालिक को सौंपा गया। राजा बृजेंद्र सिंह के पावर ऑफ अटॉर्नी धारक अमित राणा ने बताया कि अन्य अवैध कब्ज़ों पर भी कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही राजा बृजेंद्र सिंह को डाडा सीबा रियासत का इकलौता वारिस घोषित कर चुका है।
