ज्वालामुखी पुलिस गश्त के दौरान बोहन में पकड़ी अवैध शराब
( words)
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत स्थानीय पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से अवैध शराब बरामद की है। यह व्यक्ति वार्डनं०7, बोहन, डाकघर व तहसील ज्वालमुखी का रहने वाला है। आरोपी बोहन में मीट-अंडा की दुकान चलता है। दरअसल पुलिस ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति की दुकान की तलाशी ली। दुकान की तलाशी के दौरान मौके पर 6 बोतल सन्तरा देसी शराब मार्का बरामद की गई है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
