कांगड़ा : भडियाड़ा गांव में मंदिर के दानपात्र से 7 हजार ले उड़े चाेर, मामला दर्ज
( words)

तिलक राज। कांगड़ा
बीती रात चोर गांव भडियाड़ा के दुर्गा माता के मंदिर से दानपात्र को तोड़कर चोर 7000 की नकदी उड़ा कर ले गए। जानकारी देते हुए ब्लॉक समिति सदस्य कुशला देवी व उपप्रधान मनोहर लाल ने बताया कि इससे पहले भी गांव के शनिदेव मंदिर से दानपात्र तोड़ कर हजारों की राशि पर चाेराें ने हाथ साफ किया था। उन्होंने बताया इस संबंध में पुलिस स्टेशन गग्गल में भी रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी की घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।