देहरा : डाडासीबा में पागल कुते ने बेजुबान पशु व कुतों को बनाया शिकार
विनायक ठाकुर । डाडासीबा
डाडासीबा क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आवारा कुत्तों ने डाडासीबा क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। आज सोमवार को एक पागल कुत्ते ने डाडासीबा क्षेत्र में लोगों के घरों में घुसकर पालतू कुत्तों व मवेशियों को निशाना बनाया, तो वहीं इस दौरान स्थानीय लोगों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। आलम ऐसा था कि उक्त पागल कुते ने जो आगे आया उसी को ही अपना शिकार बनाता चला गया। लिहाजा यहां क्षेत्र भर में उक्त पालग कूते ने दहशत का महौल पैदा कर दिया है।स्थानीय ग्रामीणों ने विभागीय प्रशासन से अनुरोध किया है। क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़कर कहीं भेजा जाए। मिली जानकारी के अनुसार आज लोगों के घरों में घुसकर पागल कुत्ते ने दर्जनाें मवेशियों को काटा है। उन्होंने बताया उनकी भैंस गर्भ धारण किए हुए है, पागल कुत्ते ने उसको भी काटा है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है, एंटी रेबीज इंजेक्शन प्रशासन की तरफ से पशुओं को लगाई जाए, जिससे रैबिट फैलने का खतरा ना हो। उधर,इस संबंध में पंचायत प्रधान परमेश्वरी दास डाडासीबा ने बताया एक पागल कुत्ते के काटने से डाडासीबा गांव में कई पशु इस पागल कुत्ते का शिकार हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है इन पशुओं को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाए जाएं। डाडा सीबा के तहसीलदार बीरबल ने जानकारी देते हुए बताया मुझे मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है, तो शीघ्र ही बैटरी डॉक्टर से बात की जाएगी और पशुओं को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवा जाएंगे।
