परागपुर में शरारती तत्वों ने एक माह के भीतर दूसरी बार तोड़ा सेल्फी प्वाइंट
विनायक ठाकुर । परागपुर
धरोहर गांव प्रागपुर में शरारती तत्वों द्वारा एक महीने में दूसरी बार सेल्फी प्वाइंट को तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया है। गत दिवस भी शराब में धुत युवाओं द्वारा आधी रात को सेल्फी पॉइंट को तोड़ डाला, पंरतु पुलिस प्रशासन एवं लोकल लोगों की सहायता से उन शरारती तत्वों को पकड़ लिया गया था और उनको सार्वजनिक संपति को तोड़ने पर माफी नामा एव सेल्फी प्वाइंट को द्वारा लगवाने पर माफ कर दिया गया था, परंतु सोमबार रात को भी नकाबपोश शरारती तत्वों ने सेल्फी प्वाइंट को तोड़ डाला हालांकि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी उक्त शरारती तत्वों को सेल्फी प्वाइंट तोड़ते ओर फिर भागने की विडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। स्थानीय लोगों में भी प्रशासन के प्रति रोष पनपने शुरू हो गया है। इस तरह की वारदातों ने पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
वहीं, स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस बाबत देहरा पुलिस को जानकारी दे दी गई है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि प्रागपुर में आए दिन ऐसे वाक्या हो रहे हैं, जिसको किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा और इस मामले में सलिप्त आरोपियों की शिनाख्त कर शीघ्र ही दबोच लिया जाएगा। वहीं, डीएसपी विशाल वर्मा ने क्षेत्र में आधी रात को नशे में घूम रहे लोगों को भी सुधरने का पैगाम जारी किया है।
