कांगड़ा : समाज सेवा की भावना से जुडे हैं राजनीति में-विजय कुमार बाहड़ी

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा टिकट के प्रबल दावेदार विजय बाहडी
मनोज कुमार। कांगड़ा
कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार बाहड़ी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनका जन्म स्व. गिरधारी लाल के यहां 15 जनवरी, 1963 को हुआ। उनका मानना है कि यह समाजसेवा की भावना से राजनीति में आगे आए हैं, वह संविधान निर्माता बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर बसपा के संस्थापक स्व, बाबा कांशी राम व बहन मायावती को अपनी प्रेरणा का स्तोत्र मानते हुए। पिछले 10 वर्षों से बहुजन समाज पार्टी के ज़िला अध्यक्षी रह चुके है। वहीं, 10 वर्षों से पार्टी के राज्य महासचिव भी रह चुके हैं। काेरोनाकाल के दौरान उन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद भी की।
2012 ,2017 की हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव बसपा के टिकट पर कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह बसपा के टिकट पर कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।बसपा आगामी विधानसभा में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंन कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में वह घर-घर जाकर बहुजन समाज पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं व जनता उनके साथ है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी व मंहगाई चरम सीमा पर है, युवा साथियों ने मन बना लिया है कि अब की बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाएंगे।