जसवां-परागपुर : सुकाहर में बैंक की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में करवाया अवगत
( words)
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा की ओर से गुरुवार को गांव सुकाहर में एफएलसी का आयोजन किया गया। इसमें शाखा प्रबंधक देवेंद्र सिंह वर्मा ने लोगों को बैंक की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक देवेंद्र वर्मा के अतिरिक्त सह कर्मचारी विजय सिंह उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों मैं स्वयं सहायता समूह की प्रधान रेनू कुमारी, महिला मंडल की प्रधान रेनू बाला, रिटायर प्रवक्ता शेर सिंह धीमान व उप प्रधान गिरधारी लाल आदि उपस्थित रहे।
