धर्मशाला : दूसरे दिन के मुकाबलों में हाई जंप में शुभम राठौर ने झटका पहला स्थान
पंकज सिंगटा। धर्मशाला
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबलों की जानकारी शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ने दी इस प्रकार से दी। लड़काें के वर्ग ने हाई जंप में शुभम राठौर जिला चंबा ने प्रथम स्थान हासिल किया, विभव मेहरा मंडी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, हर्षित चौधरी जिला उन्नाव व वरुण जिला मंडी युक्तरूप से तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियाें के वर्ग ने हाई जंप में आदित्य जिला शिमला प्रथम स्थान पर रही, तनु ठाकुर मंडी दूसरे स्थान पर रही व मनीषा सोलन तीसरे स्थान पर रही। लड़कियाें के वर्ग ने गोला फेंक प्रतियोगिता में दीक्षिता जिला सोलन प्रथम स्थान पर रही, अक्षरा जिला मंडी दूसरे स्थान पर रही व अनीशा जिला मंडी तीसरे स्थान पर रही। लड़काें के वर्ग ने ऊंची कूद प्रतियोगिता में शुभम राठौड़ जिला चंबा ने प्रथम स्थान हासिल किया, विभव मेहरा जिला मंडी ने दूसरे स्थान पर रहा, हरप्रीत चौधरी जिला उन्ना व वरुण जिला मंडी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कियाें के वर्ग ने ऊंची कूद प्रतियोगिता में अदिति जिला शिमला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, तनु ठाकुर जिला मंडी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया व मनीषा जिला सोलन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़काें के वर्ग ने लंबी कूद प्रतियोगिता में गौरव सिरमौर ने प्रथम स्थान हासिल किया मोहम्मद ईब्बास जिला चंबा दूसरे स्थान पर रहा वव अमर जिला हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियाें के वर्ग ने लंबी कूद प्रतियोगिता में दिव्या राजपूत उन्नाव प्रथम स्थान पर रही, अदिति जिला शिमला दूसरे स्थान पर रही। अक्षरा जिला बिलासपुर, तनीषा बेगम जिला चंबा युक्तरूप से तीसरे स्थान पर रही। लड़कियाें के वर्ग ने 100मीटर दौड़ में दिव्या जिला उन्ना ने प्रथम स्थान हासिल किया। यशिका जिला कांगड़ा दूसरे स्थान पर रही व अंतरा जिला किन्नौर तीसरे स्थान पर रही। लड़काें के वर्ग ने 100 मीटर दौड़ में गौरव जिला सिरमौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। गुरु मान प्रीत जिला सिरमौर दूसरे स्थान पर रहा।
लड़काें के वर्ग ने 400 मीटर में मोहम्मद ईवास जिला चंबा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अमर पुजार जिला हमीरपुर दूसरे स्थान पर रहा, आदर्श जिला उन्ना तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियाें के वर्ग ने 400 मीटर में रिया जिला उन्ना ने प्रथम स्थान हासिल किया। शिखा जिला कांगड़ा ने दूसरे स्थान पर रही व तन्वी जिला सिरमौर तीसरे स्थान रही। इसके साथ ही शतरंज प्रतियोगिता में लड़काें के मुकाबले में जिला हमीरपुर प्रथम स्थान पर रहा। जिला बिलासपुर द्वितीय स्थान पर रहा। जिला उन्ना तीसरे स्थान पर रहा व जिला चंबा चौथे स्थान पर रहा| लड़कियाें के वर्ग में जिला चंबा प्रथम स्थान पर रहा। जिला हमीरपुर द्वितीय स्थान पर रहा। जिला कांगड़ा तृतीय स्थान पर रहा व जिला मंडी चौथे स्थान पर रहा।
