दाड़लाघाट : विप्रो भू-प्रोग्राम में प्रदेश के टॉप 20 स्कूलों में किया अपना स्थान सुनिश्चित
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में इको क्लब के छात्रों ने क्लब इंचार्ज आशु वर्मा के मार्गदर्शन में विप्रो इंडिया द्वारा संचालित प्रोजेक्ट विप्रो भू-प्रोग्राम में अपनी उपस्थिती दर्ज करवाते हुए हिमाचल प्रदेश के टॉप 20 स्कूलों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। इस मौके पर विज्ञान और पर्यावरण के संयुक्त सचिव सतपाल धीमान, मैजिस्ट्रेट अजय यादव, डेप्युटी डाइरेक्टर उच्च शिक्षा सोलन योगिंदर के सौजन्य से इको क्लब के छात्रों को सहभागिता सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, मुख्य शिक्षाविद डोरिस राव, क्षेत्रीय अधिकारी अनुराधा शर्मा एवं स्कूल प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
