आदर्श महिला मंडल बागा के भवन का लोकार्पण
ग्राम पंचायत मांगल के प्रधान दीप चंद शर्मा की अध्यक्षता में आदर्श महिला मंडल बागा के भवन का अल्ट्राटेक प्लांट बागा के यूनिट हेड नवनीत चौहान ने लोकार्पण किया। इस भवन निर्माण कार्य के लिए यूटीसीएल द्वारा तीन लाख पचास हजार की राशि और दो लाख रुपए पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक अर्की वीरभद्र सिंह ने अपनी विधायक निधि से दिए। लोकार्पण के दौरान आदर्श महिला मंडल बागा की समस्त सदस्यों ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि व उनके साथ आए विशेष अतिथियों सहित आदर्श महिला मंडल के लिए जिन्होंने जमीन दी उनमें हीरु राम चौहान है व उनकी अनुपस्थिति में उनकी माता द्रौपदी देवी चौहान का शॉल व टोपी पहना कर अभिनंदन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नवनीत चौहान ने इस भवन का लोकार्पण रिबन काटकर किया और सभी महिला मंडल की उपस्थित महिलाओं को बधाई दी। इससे पहले सभी महिलाओं ने लोकार्पण स्थल पर हवन किया। मुख्य अतिथि द्वारा भी हवन की रस्म अदा करवाई। पंचायत प्रधान दीपचंद शर्मा ने कहा कि इस भवन निर्माण के लिए जो सहयोग राशि दी उसका धन्यवाद करते है।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने मुख्यातिथि के समक्ष भवन के पास बिजली का खंभा और भवन के लिए फर्नीचर की डिमांड रखी। मुख्य अतिथि ने सभी महिलाओं को विश्वास दिलाया कि जल्द ही दोनों मांगे पूरी हो जाएगी। सभी महिला मंडल की सदस्यों व पंचायत के सभी उपस्थित सदस्यों ने मुख्य अतिथि उनके साथ आए, सभी अतिथियों ने मास्क और सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल किया।
महिला मंडल की अध्यक्षा सुखदेई चौहान ने अल्ट्राटेक इकाई अध्यक्ष नवनीत चौहान और समस्त अल्ट्राटेक इकाई तथा अर्की के विधायक राजा वीरभद्र सिंह का विशेष आभार एवं धन्यवाद किया। इस मौके पर अमित दुबे, नरेश मावा कुलीन देशमुख, मांगल पंचायत के उपप्रधान श्यामलाल चौहान, रामपाल शर्मा, विनीता चौहान, पूर्ण चंद चौहान, लालमन पँवर, नानक चंद ठाकुर, महिला मंडल की अध्यक्षा सुखदेई चौहान, लता चौहान, मखना चौहान, सरला चौहान, सुमित्रा चौहान, लीला देवी चौहान, सुहारु देवी, रीना देवी, सत्य देवी, रामप्यारी, संध्या नेगी, कौशल्या देवी, हेमलता, शीतल नेगी, महिला मंडल बागा की पूर्व अध्यक्ष भाग देवी पंवर, द्रौपदी देवी, कांता चौहान, एसएचओ बागा भूपेंद्र सिंह सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
