इंदाैरा : इंदाैरा स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सव व राय बहादुर चौधरी मल्हा सिंह का 168वां जन्मोत्सव
समाराेह में विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत
मनीष ठाकुर । इंदाैरा
एसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदाैरा का वार्षिकोत्सव व राय बहादुर मल्हा सिंह का 168वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे इंदाैरा विधायक मलेंद्र राजन ने दानवीर रॉय बहादुर चौधरी मल्हा सिंह की मूर्ती पर फूल माला पहनाकर प्रार्थना की व दीप प्रज्वलित कर माता सरस्वती की वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए आयोजित किये गए। स्कूल प्रिन्सिपल ने वार्षिक उप्लवधियां गिनाई व स्कूल के लिए मांगें रखी। विधायक मलेंद्र राजन ने चौधरी मल्हा सिंह के दानबीर होने की जीवन गाथा सुनाई व उनसे समाजसेवा में प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी के आशीर्वाद से मुझे सेवा का अवसर मिला है। स्कूल भवन रिपेयर आदि काे भी स्कूल की मांग हैं, उन्हें क्रम बार ढंग से पांच वर्षों में पूरा करवाएंगे। शिक्षा के ढांचा को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है।
खेलकूद प्रतियोगिताओं व विभिन्न परीक्षाओं में अब्बल रहे छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरित किए गए। विधायक ने कहा कि उनका दृढ़ संकल्प है कि क्षेत्र में नशा खत्म करके छोड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है व उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में वे दो बार मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं। इंदाैरा में पुलिस प्रशासन को सख्त हिदायत दी गई है कि जो भी शरारती तत्व स्कूलों के सपीप बेटियों को जाता देखकर बुलेट आदि मोटरसाकिल से पटाखे छोड़ते हैं, उनके खिलाफ विशेष मुहीम छेड़ी जाए। क्योंकि निरंतर शिकायतें आ रही हैं कि ट्रिपल राइडिंग व बुलेट पटाखे वाले से लोग परेशान हैं। उन्होंने सरकारी स्कूलों में घटती बच्चों की संख्या पर चिंता प्रकट की व सभी से सरकारी स्कूलों की संख्या बढ़ाए जाने को विचार-विमर्श करने को कहा है।
उन्होंने कहा कि जो बन पाएगा 5 वर्षों में इंदाैरा का निरंतर विकास करेंगे व बजट का प्रावधान करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ जिला कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, जिला परिषद प्रवीण कुमार मींदा, इंदाैरा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया, कुलदीप किपा, जसवीर कटोच अधिवक्ता, सुधीर कटोच अध्यक्ष सोशल वेलफेयर क्लब, इंदाैरा पंचायत प्रधान भूपाल कटोच, अरनी विश्वविद्यालय के चेयरमैन विवेक सिंह, उमा कांत सूदन अध्यक्ष कृष्णा राम लीला क्लब इंदाैरा व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
