साेलन : साईं इंटरनेशनल स्कूल में मनाया आजादी का महाेत्सव
फर्स्ट वर्डिक्ट । साेलन
15 अगस्त 1947, जिस तारीख को कोई भी भारतीय शायद ही भूल सकता है, आजादी का दिन, वह दिन जिसने 75 वर्ष पहले भारत को आजाद कराया था, उसी आशा, उत्साह, खुशी और देशभक्ति के साथ मनाया जाता है। साईं इंटरनेशनल स्कूल को बच्चाें ने तिरंगे केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारों और झंडों से सजाया गया। कक्षा नर्सरी और के.जी के छोटे बच्चे रानी लक्ष्मी बाई, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस आदि जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में तैयार हुए, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कक्षा 2 के छात्रों ने सभी को एकजुट होने के महत्व से अवगत कराया और छात्रों को महान लोगों के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। अनेकता में एकता के नारे को आगे बढ़ाते हुए कक्षा 2 व 3 के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर मातृभूमि को नमन करते हुए विभिन्न नृत्य प्रस्तुत किए। वास्तव में, यह बहुत खुशी का दिन था, अपने देश से प्यार और सम्मान करने का दिन और इसे भारतीयों के स्वतंत्रता पूर्वक रहने और शांति और विविधता में एकता का अनुभव करने के लिए एक बेहतर जगह बनाने का दिन था।
