साेलन : लायन्स क्लब सोलन द्वारा मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के पावन अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज लायन्स क्लब सोलन द्वारा क्षेत्रिय अस्पताल सोलन में मरीजों को फल तथा मिठाई बांटकर उनके शीघ्र एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाएं की गई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन विशाल सूद, सचिव लायन पीके एस रोहेला, कोषाध्यक्ष लायन राजेश मारिया, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन पंकज कश्यप, वरिष्ठ सदस्य लायन बलबीर कपूर, लायन रंजन महाजन और निवर्तमान रीजन चेयरपर्सन लायन कमल विग आदि उपस्थित रहे। क्लब अध्यक्ष द्वारा प्रत्येक भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देकर समाज के हर जरुरतमंद की हर संभव मदद तथा राष्ट्रीय हित में हमेशा अपना सहयोग देने का प्रयास करने की अपील भी की गई।
