रामपुर बुशहर : लूहरी परियोजना में हर्षोंउल्लास के साथ मनाया स्वतन्त्रता दिवस
परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई, अपने कर्मचारियों का बढ़ा उत्साह
निशांत। रामपुर बुशहर
एसजेवीएन की लूहरी जलविद्युत परियोजना में स्वतन्त्रता दिवस परियोजना के बिथल स्थित कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्यातिथि परियोजना प्रमुख, सुनील चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में परियोजना के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने देश के जवानों एवं कोरोना वॉरियर्स के योगदान की सराहना की। एलएचईपी चरण-1 में तेजी से चल रहे। कार्य के लिए अधिकरियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा की 5 अगस्त 2022 को बांध कटिंग का कार्य 860 मी. तक पूर्ण कर लिया गया है और 31 अक्तूबर 2022 तक निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। समारोह में अपर महाप्रबंधक (आर एंड आर ) कुमारी अल्का जसवाल, वरि. प्रबंधक (सिविल) विनोद कुमार व वरि. अधिकारी भी उपस्थित थे। सहायक प्रबंधक (जन सुचना) नीरज गौतम ने यह जानकारी देतेे हुए कहा कि परियोजना के द्वारा इस अवसर पर वन्दे मातरम् प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया।
