कांगड़ा : पंचायत जमानाबाद में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम, प्रधान कुलदीप ने फहराया तिरंगा

मनाेज कुमार। कांगड़ा
देश भर में आज 76वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश की हर पंचायत में तिरंगा फहराया गया। वहीं कांगड़ा विधानसभा की ग्राम पंचायत जमानाबाद में भी प्रधान कुलदीप चाैधरी की अगुवाई में अपने प्रतिनिधियों के साथ तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने शहीदों को नमन किया और समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी। उप प्रधान आशाेक कुमार (जांवा) ने कहा कि आज हम सुरक्षित है, तो उन वीर सपूतों के वजह से हैं, जिन्होंने आजादी में अपना बलिदान दिया, उन्हें शत-शत नमन करते हुए उन्होंने समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उनके साथ पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा गांव के अन्य लोग भी मौजूद रहे।
इस माैके पंचायतवासियाें ने भारत माता की जय, झंडा ऊंचा रहे हमारे के उदघाेष से माैहाल भक्तिमय हाे गया। अंत में प्रधान कुलदीप चाैधरी ने सभी ग्रामवासियाें काे 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस माैके पर पंचायत के वार्ड प्रतिनिधि मीना रानी, रीना देवी, राजेश कुमार, चंद्र रेखा, कुलप्रकाश चाैधरी, नीलम कुमारी, सुषमा देवी व अनीता और गांववासियाें में फाैजा सिंह, निक्का राम, राज कुमार, सुभाष चंद, वचित्र सिंह, साेनी प्रकाश सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।