निर्दलीय प्रत्याशी हरप्रीत सैनी ने भाजपा को दिया डेंट
** सैनी को हल्के में लेना भाजपा को पड़ा भारी
**किसके पाले से खिसके 13025 मत
नालागढ़ में एक बार फिर भाजपा को बगावत ले डूबी है। इस सीट पर भाजपा के बागी हरप्रीत सैनी मैदान में ना होते तो शायद तस्वीर कुछ और भी हो सकती थी। शुरुआत से ही माना जा रहा था कि सैनी इस क्षेत्र में भाजपा के समीकरण बिगाड़ सकते है और हुआ भी बिलकुल ऐसा ही... हरप्रीत सैनी को इस चुनाव में कुल 13025 वोट मिले है तो वहीँ भाजपा प्रत्याशी के एल ठाकुर को 25618 मत प्राप्त हुए है। ज़ाहिर है अगर इस सीट पर बगावत साध ली जाती तो तस्वीर कुछ और भी हो सकती थी। अपनों की नाराज़गी ने पिछले 6 उपचुनावों में भी भाजपा को सैट बैक दिया था और इन उपचुनावों में भी ये हार का बड़ा कारण बना है। शायद नालागढ़ की जनता ने सत्ता के साथ चलना उचित समझा है और इस सीट पर होलीलोज और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के करीबी हरदीप बावा की जीत दिलाई है।
